Search

 
 
 

गोड्डा : चंपाई सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी लोबिन हेंब्रम के लिए मांगा वोट, किया रोड-शो

 

Lalmatiya (Godda) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी लोबिन हेंब्रम के समर्थन में शनिवार को ललमटिया रोड-शो किया. उन्होंने लोगों से भाजपा को विजयी बनाने की अपील की. रोड-शो में कार्यकर्ताओं व जनता का हुजूम सड़कों पर उमड़ पड़ा. रोड-शो मुख्य मार्गां से गुजरता हुआ ललमटिया चौक पहुंचा. यहां सभा को संबोधित करते चंपाई ने कहा कि झामुमो को जेबी पार्टी बना दिया गया है. आदिवासियों के कल्याण और उसके विकास का वादा कर सत्ता में आए हेमंत सोरेन कुर्सी मिलते ही आदिवासी विरोधी हो गए. राज्य में लूट की संस्कृति हावी हो गई. आदिवासी का अस्तित्व बचाने और उनकी संस्कृति की रक्षा के लिए उन्होंने जनता से झामुमो को सत्ता से बाहर करने की अपील की.

यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-bjp-is-dividing-the-society-not-development-hemant-soren/">साहिबगंज

: विकास नहीं, समाज को बांट रही भाजपा- हेमंत सोरेन

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही