Lalmatiya (Godda) : ललमटिया के लोहंडिया स्थित काली मंदिर प्रांगण में नौ दिवसीय चंडी शक्ति महायज्ञ का बुधवार को हवन के साथ समापन हो गया. महायज्ञ के अंतिम दिन पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुति दी. इससे पूर्व यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए भक्तों में होड़ मची रही. यज्ञ समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. इसके साथ ही श्रीमद्भागवत कथा का भी समापन हो गया. कथा वाचक अनूपानंद जी महाराज ने भक्तों को नौ दिनों तक भगवान की लीलाओं का रसपान कराया. कहा कि यज्ञ करने से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है. कथा के अंतिम दिन भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए. [wpse_comments_template]
गोड्डा : ललमटिया में हवन के साथ चंडी शक्ति महायज्ञ का समापन
Last Updated: Apr 17, 2024 12:00 AM (IST)