Search

गोड्डा : भाजपा के सचिवालय घेराव कार्यक्रम से डर गए हैं मुख्यमंत्री- निशिकांत दुबे

Godda : भाजपा 11 अप्रैल को रांची में सचिवालय घेराव कार्यक्रम आयोजित करेगी. कार्यक्रम के डरकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची से निकल गए हैं. उन्हें पूर्वाभास हो चुका है अब जनता उन्हें छोड़ने वाली नहीं है. यह बातें गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने 10 अप्रैल को गोड्डा रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से कही. कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य का सत्यानाश करके रख दिया है. इस सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के सिवाय कुछ नहीं किया. भ्रष्टाचार के कारण राज्य कराह रहा है. जनता त्राहिमाम कर रही है. किसी सरकारी विभाग में रिश्वत दिए बिना काम नहीं होता. हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए ही सचिवालय घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. सांसद ने कहा कि घेराव कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से करीब तीन लाख भाजपा कार्यकर्ता रांची में जुटेंगे. गोड्डा से जाने वाले कार्यकर्ताओं के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है. यह ट्रेन दुमका व देवघर होकर रांची तक जाएगी. इसके अलावा जसीडीह रूट होकर रांची जाने वाली नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाए गए हैं. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव मेहता समेत पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=602053&action=edit">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : बिजली तार से आम बगीचा में लगी आग, तीन दर्जन से अधिक पेड़ हुए खाक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp