Search

 
 
 

गोड्डा : सर्पदंश से बालक की मौत, महिला की हालत गंभीर

 
झाड़-फूंक करवाने के चक्कर में अस्पताल पहुंचने में हुई देर, नहीं बच पाई बच्चे की जान Godda : सांप काटने के बाद झाड़-फूंक करवाने के चक्कर में अस्पताल पहुंचने में देर हो गई. नतीजतन बालक की मौत हो गई. घटना बरमसिया गांव की है. 12 वर्षीय सोनू कुमार को घर पर किसी जहरीले सांप ने डस लिया था. सांप काटने के बाद घरवालों ने गांव में ही झाड़-फूंक करवाया, मगर कोई फायदा नहीं हुआ. आखिरकार उसे सदर अस्पताल लाया गया. मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी. हॉस्पिटल पहुंचने के कुछ देर बाद ही बालक की मौत हो गई. कहा जा रहा है कि समय पर इलाज शुरू हो जाता तो बच्चे की जान बच सकती थी. एक अन्य घटना में पानी लाने चापाकल पर गई महिला को भी सांप ने डंस लिया. महिला को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.

धोपहाड़ी में इलाज के दौरान 15 वर्षीय बालक की मौत

एक अन्य घटना में 15 वर्षीय बालक की इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में मौत हो गई. पौडेयाहाट थाना अंतर्गत ग्राम धोपहाड़ी के किशोर कुमार(15) को बुधवार की देर संध्या अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. बाद में इलाज  के क्रम में किशोर कुमार की अस्पताल में मौत हो गई. घरवालों द्वारा घटना के बारे में कोई स्पष्ट खुलासा नहीं करने पर पुलिस को संदेह हुआ और शव को पोस्टमार्टम करवाने की बात कही. जबकि घर वाले पोस्टमार्टम कराने के इच्छुक नहीं थे. डॉक्टर की टीम गठित कर पोस्टमार्टम कराया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही