Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : समाहरणालय के लिपिकों को 13 वर्ष से प्रोन्नति नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण- मुजाहिदुल

Advertisement
Advertisement
Godda : झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ समाहरणालय संवर्ग के जिला मंत्री मुजाहिदुल इस्लाम ने कहा कि समाहरणालय के लिपिकों को पिछले तेरह वर्षों से प्रोन्नति नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है. जिला प्रशासन लिपिकों की प्रोन्नति पर उदासीन रवैया अख़्तियार किए हुए है. सरकार और पदाधिकारी प्रोन्नति के मामले में दोहरे मापदंड अपना रहे हैं. एक तरफ पदाधिकारियों को समय पर या समय से पहले प्रोन्नति मिल जाती है, वहीं कर्मचारियों को पूरे सेवा काल में प्रोन्नति नहीं मिल पाती है, जो चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि दिलीप कुमार झा जब पथरगामा अंचल में सीओ के पद पर थे, तो उनके अधीन जो लिपिक कार्य कर रहे थे, वे आज भी लिपिक ही हैं. प्रधान लिपिक नहीं बन पाए. वहीं दिलीप कुमार झा को राज्य सेवा में सभी प्रोन्नति ससमय प्राप्त हुई और फिर वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत होकर सेवानिवृत्त भी हो गए. यदि पाधिकारियों की यही मानसिकता रही तो संगठन आंदोलन पर उतरने को विवश होगा. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-conspiracy-to-defame-contractors-working-in-bsl-association/">बोकारो

: बीएसएल में कार्यरत ठेकेदारों को बदनाम करने की साजिश- एसोसिएशन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही