Lalmatiya (Godeda) : ललमटिया-बोआरीजोर मुख्य सड़क पर सोमवार की सुबह करीब 9 बजे हाइवा की चपेट में आकर एक छात्रा की मौत हो गई. बताया गया कि लोहंडिया बाजार निवासी नरेश साह बाइक से अपनी बेटी नंदनी कुमारी (20 वर्ष) और उसकी दोस्त रानी कुमारी को लेकर बीए पार्ट थर्ड में नामांकन कराने के लिए पथरगामा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान ललधुटवा गांव के समीप गिट्टी लदा तेज रफ्तार हाइवा (नंबर बीआर 10 जीआर 7357) ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में मोटरसाइकिल गिर गई और रानी कुमारी हाइवा के चक्का के नीचे आ गई. उसकी घटनास्थल पर ही हो मौत हो गई. घटना में नरेश साह और उनकी बेटी नंदनी कुमारी बुरी तरह घायल हो गए हैं. उनका इलाज सदर अस्पताल गोड्डा में चल रहा है.जानकारी के अनुसार, पिता की मौत के बाद से अपने मामा विजय साह के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी. उनका कहना था कि थाना के लोग पैसा लेकर नो इंट्री में भारी वाहनों को पार कराते हैं. पहले भी कई बार इस प्रकार की दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. सूचना मिलते ही एसडीओ राजीव कुमार, बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह, सीओ केदारनाथ सिंह व ललमटिया थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को काफी समझा-बुझाकर जाम हटवाया. अधिकारियों ने छात्रा के परिजन को सरकारी सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया है. [wpse_comments_template]
गोड्डा : कॉलेज जा रही छात्रा की हाइवा के धक्के से मौत, विरोध में सड़क जाम
Last Updated: May 13, 2024 12:00 AM (IST)