Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : यात्री बस व पुलिस की पेट्रोलिंग वैन में टक्कर, थाना प्रभारी समेत चार जख्मी

Godda : गोड्डा-पत्थरगामा सड़क मार्ग पर रानीपुर पुल के आगे मोड़ के पास एक यात्री बस व पुलिस की पेट्रोलिंग वैन में 27 मई की अहले सुबह आमने-सामने की टक्कर में थाना प्रभारी व सिपाही समेत चार लोग जख्मी हो गए. घायलों में दो बस यात्री भी शामिल है. थाना प्रभारी अरुण कुमार पुलिस की गश्ती टीम के साथ पेट्रोलिंग कर थाना लौट रहे थे उसी दौरान भागलपुर जा रही हेमपुष्पा नामक यात्री बस से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस वैन की आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सभी घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद घर भेज दिया गया. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर थाना ले आई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=649159&action=edit">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : चेक डैम निर्माण व सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर सीएम से मिली महगामा विधायक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही