Search

 
 
 

गोड्डा : कांग्रेस खुद को संविधान से ऊपर समझती है- अमित मंडल

 
Godda : कांग्रेस हमेशा से खुद को कानून यानी संविधान से ऊपर समझती रही है. यही वजह है कि सत्ता जाने के बाद भी वह अपने को व्यवस्थित नहीं कर पाई है. यह कहना है गोड्डा से भाजपा विधायक अमित मंडल का. वह रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय मीडिया से बातचीत कर रहे थे. कहा कि कांग्रेस के बैंक खातों को नियम के तहत आयकर विभाग ने फ्रिज किया है. इसमें भाजपा का कोई हाथ नहीं है. लेकिन चुनाव में कांग्रेस सत्य से परे इसका गलत प्रचार कर रही है और सारा दोष भाजपा पर मढ़ रही है. उन्होंने ने कहा कि इनकम टैक्स विभाग ने कई बार कांग्रेस को नोटिस भेजा. मगर एक बार भी जवाब देकर इसका समाधान नहीं किया गया. आखिरकार आईटी एक्ट के प्रावधानों के मुताबिक तत्काल विभाग ने कांग्रेस का खाता फ्रिज कर दिया है. करीब 114 करोड़ रुपए बकाया टैक्स भुगतान करने के बाद   खाता दोबारा चालू हो जायेगा. बाकी राशि को सीज नहीं किया गया है. विधायक ने कहा कि कांग्रेस के एक नहीं, कई बैंक खाते व पैन नंबर हैं. जबकि किसी भी पार्टी का एक खाता और एक ही पैन नंबर होना चाहिए. अब समझ में आ रहा है कि कैसे कांग्रेस राज में बड़े-बड़े घोटाले किए जाते थे. प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजीत सिंह व बबलू सिंह भी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ssp-toured-the-city-by-bike/">धनबाद

: एसएसपी ने बाइक से किया शहर का भ्रमण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही