Search

 
 
 

गोड्डा : जनता ने जिसे 4 बार नकारा, कांग्रेस ने उसे बनाया उम्मीदवार- निशिकांत

 

भाजपा प्रत्याशी ने पोड़ैयाहाट के दांडे में किया जनसंपर्क

Podaiyahat (Godda) : गोड्डा के सांसद और लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने कहा कि इंडिया गठबंधन को कोई उम्मीदवार नहीं मिल रहा था, इसलिए उसे प्रत्याशी चुनने में इतने दिन लग गए. अब जब एक बार फिर ठोक-पीटकर उसी प्रत्याशी को मैदान में उतारा है, जिसे जनता चार बार नकार चुकी है. निशिकांत दुबे शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान में पोड़ैयाहाट के दांडे पहुंचे थे. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे अपने कार्यों को गिनाने की कोई आव्यश्कता नहीं है. यहां की जनता बहुत समझदार है और सबकुछ जानती है. कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की के नए पायदान पर पहुंच रहा है. कोई ऐसा क्षेत्र नहीं, जिसमें देश की तरक्की नहीं हो रही है. अंतरिक्ष से लेकर पाताल तक देश का डंका बज रहा है. विपक्ष के पास जब कोई मुद्दा नहीं है, तो बाहरी-भीतरी, अगड़ा-पिछड़ा की बातों में लोगों को उलझाना चाहता है. दुबे ने कहा की मैं जब इस क्षेत्र में आया, तो सबसे पहले सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया. गंगा का पानी खेतों तक पहुंचाया. अब सुग्गाबथान डैम की बारी है. एक भी आदिवासी परिवार को विस्थापित किए बिना डैम का निर्माण किया जाएगा. डैम बनने से क्षेत्र का कायापलट हो जाएगा. इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cbi-filed-reply-in-court-in-mobile-theft-case/">धनबाद

: मोबाइल चोरी मामले में सीबीआई ने कोर्ट में दायर किया प्रतिउत्तर 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही