Search

गोड्डा : क्रिकेट के विवाद में हुई ठेकेदार शैलेंद्र भगत की हत्या, 3 गिरफ्तार

घटना के विरोध में बंद रहा पोड़ैयाहाट बाजार

Godda : पोड़ैयाहाट में क्रिकेट खेलने को लेकर बच्चों के बीच विवाद में ठेकेदार सह कारोबारी शैलेंद्र भगत की हत्या कर दी गई. इस बात का खुलासा एसडीपीओ जेपीएन चौधरी ने शुक्रवार को मीडिया के समक्ष किया. ठेकेदार शैलेंद्र भगत की हत्या गुरुवार की शाम पौडेयाहाट बाजार में गोली मारकर कर दी गई थी. बाइक से आए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. घटना में प्रयुक्त दो बाइक भी जब्त की गई है. एसडीपीओ ने बताया कि घटना में कुल छह लोग शामिल थे.  बताया गया कि दो दिन पहले क्रिकेट खेलने को लेकर शैलेंद्र भगत के पुत्र के साथ विवाद हुआ था. शैलेंद्र भगत ने हस्तछेप कर मामला शांत करा दिया था. विरोधी गुट को यह नागवार गुजरा और क्रिकेट में अपना दबदबा कायम करने के लिए बाहरक  कुछ मनचलों से मिलकर ठेकेदार की हत्या कर दी. गिरफ्तार आरोपियों में लंकेश कुमार (श्याम बाजार बौसी बांका), अभिनव कुमार (बोहरा सरबा, पोड़ैयाहाट) व रोहित यादव उर्फ राकेश कुमार (बरमसिया, बौसी बांका) शामिल हैं. तीनों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है.

सुबह से ही बंद रहीं बाजार की दुकानें

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/bazar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ठेकेदार शैलेंद्र भगत की हत्या के विरोध में शुक्रवार को पोड़ैयाहाट बाजार बंद रहा. दुकानदारों ने सुबह से ही अपने प्रतिष्ठान बंद रखे. वहीं, गुरुवार की शाम हत्या के बाद बाजार में भय का माहौल पैदा हो गया था. दुकानदारों ने धड़धड़ अपने शटर गिरा दिए. घटना स्थल से महज कुछ फर्लांग की दूरी पर खड़ी पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने भी सक्रियता नहीं दिखाई और बाइक सवार हमलावर आपनी गाड़ी स्टार्ट कर भाग निकले. कुछ घंटे बाद पुलिस के वरीय अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शैलेंद्र भगत का अंतिम संस्कार भागलपुर के बरारी घाट पर कर दिया. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-3-accused-of-gang-rape-of-a-minor-arrested-sent-to-jail//">गोड्डा

: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के 3 आरोपी गिरफ्तार, जेल गए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//