Search

 
 
 

गोड्डा : पोड़ैयाहाट में ठेकेदार शैलेंद्र भगत की गोली मारकर हत्या

 
Godda : गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट मुख्य बाजार में गुरुवार शाम ठेकेदार शैलेंद्र भगत की गोली मारकर हत्या कर दी गई. शैलेंद्र भगत अपने घर से किसी काम को लेकर मिडिल स्कूल के पास बजरंगबली चौक  गया हुआ था. तभी पहले से घात लगाए दो अपराधियों ने उसे गोली मार दी और भाग निकले. घायल शैलेंद्र को तुरंत पोड़ैयाहाट सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गोड्डा रेफर कर दिया. गोड्डा ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई. ज्ञात हो कि शैलेंद्र भगत ठेकेदारी का काम करता था. उसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/5-santhal-news-including-death-of-an-old-man-after-being-hit-by-a-bike-in-godda-uproar-among-villagers/">गोड्डा

में बाइक के धक्के से वृद्ध की मौत, ग्रामीणों का हंगामा समेत संथाल की 5 खबरें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही