Search

 
 
 

गोड्डा : कम हो रहे कोरोना मरीज, 24 घंटे में मिले सिर्फ 12 नये केस

 

Godda : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जिले में काफी घातक साबित हुई थी. हर दिन संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा था. हालांकि जिला प्रशासन की मुस्तैदी से अब यह संख्या कम हो रहा है. बुधवार को जिले में केवल 12 नए पॉजिटिव केस मिले हैं. जांच के लिए कुल 734 लोगों को सैंपल लिये गये थे. इसके साथ ही जिले में सक्रिय केसों की संख्या घटकर 55 तक पहुंच गयी है. बुधवार को कुल 25 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दिया और अपने घर चले गये. सभी मरीज अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती थे.

इसे भी पढ़ें -25">https://lagatar.in/on-march-25-cm-suspended-two-cos-order-personnel-did-not-come-out/70307/">25

मार्च को CM ने किया दो CO को सस्पेंड, कार्मिक का आदेश निकला ही नहीं, कार्मिक व भू-राजस्व के मंत्री हैं हेमंत

अभी भी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत : सिविल सर्जन

जिला सिविल सर्जन की मानें, तो संक्रमण की रफ्तार काफी कम होने से लोगों के बीच डर काफी कम हुआ है. लेकिन अभी भी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. कोरोना कम भले ही हुआ है, लेकिन खतरा अभी भी कम नहीं हुआ है. ऐसे में जरूरी है कि लोग अपने-अपने घरों से जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें.

जांच और टीकाकरण केस कम होने की प्रमुख वजह

जिले में कोरोना संक्रमण कम होने का एक कारण जिले में लगातार… हो रही कोरोना जांच और टीकाकरण भी है. केवल पथरगामा में ही बुधवार को 54 लोगों की कोरोना जांच की गयी. यह जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की गयी. इसमें से सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. इसी केंद्र में बुधवार को 18 प्लस के कुल 50 और 45 प्लस के कुल 17 लोगों को टीका दिया गया.
[wpse_comments_template]

इसे भी पढ़ें -रामदेव">https://lagatar.in/imas-letter-to-pm-modi-with-a-case-of-one-thousand-crores-on-ramdev/70334/">रामदेव

पर एक हजार करोड़ के मुकदमे के साथ IMA का पीएम मोदी को पत्र, देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही