Search

 
 
 

गोड्डा : झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर, हेमंत सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी- शिवराज सिंह

 
Godda : भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रभारी सह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का शनिवार को गोड्डा जिला कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने का कार्यक्रम अंतिम समय में स्थगित हो गया. वह देवघर के बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद लौट गए. बाद में  चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आप संगठन की रीढ़ हैं. झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है. राज्य सरकार के मंत्री जेल में हैं. मुख्यमंत्री जेल में रहकर लौट आए हैं. सरकार जमीन, बालू, गिट्टी की लूट में मशगूल है. ऐसी सरकार को एक पल भी सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है. हेमंत सरकार को जनता जल्द ही उखाड़ फेंकेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव में इस बार ताकत लगाकर गोड्डा जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहरा दें. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जल्द ही गोड्डा आने का वादा किया. कार्यसमिति की बैठक को विधायक अमित मंडल, पूर्व विधायक ताला मरांडी, अशोक भगत, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने भी संबोधित किया. बूथ व शक्ति केंद्रों को फोकस करते हुए बूथ जीतो चुनाव जीतो का मूल मंत्र दिया गया. मौके पर पोड़ैयाहाट प्रभारी बजरंगी यादव, गोड्डा प्रभारी हरिमोहन मिश्रा, महगामा प्रभारी राजेश झा, अनीता सोरेन, परिणीता झा सहित अन्य नेता मौजूद थे. मंच संचालन कृष्ण मुरारी चौबे व धन्यवाद ज्ञापन राजेश टेकरीवाल ने किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-moving-away-from-the-party-line-mla-purnima-singh-staked-claim-from-jharia-seat-in-ranchi/">धनबाद

: पार्टी लाइन से हटकर विधायक पूर्णिमा सिंह ने रांची में की झरिया सीट से दावेदारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही