Godda : मौलाना अब्दुल कलाम आजाद इंटर कालेज बसंतराय के प्राचार्य डॉ नजीरुद्दीन के शव को 10 जून को हजारों नम आंखों के बीच पर्सिया कब्रिस्तान में सुपूर्द-ए-खाक कर दिया गया. उनके जनाजे की नमाज मौलाना मोबारक हुसैन ने पढ़ाई. गौरतलब है कि प्राचार्य डॉ नजीरुद्दीन की 8 जून की देर शाम भागलपुर से लौटने के क्रम में सन्होला के पास अपहरण कर हत्या कर दी गई थी. इस घटना से पूरे इलाके में गम का माहौल है. शिक्षाविद् की हत्या से लोगों में आक्रोश है. बहरहाल इनके आखरी रसुमात व नमाज-ए-जनाजा में पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, हाजी इकरारुल हसन आलम, हामिद गाजी, प्रमुख अंजर अहमद, रजनीश भारती, यहिया सिद्दीक, प्रेमनंदन मंडल, एहतेशाम अहमद, सियाराम भगत, ज्योतींद्र झा, अरशद वहाब, मौलाना आसिफ रजा मुफ्ती, एकबाल कुर्मा, पवन यादव, मो आलमगीर, नूर मोहम्मद, आलमगीर, मो इब्राहिम अंसारी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=663609&action=edit">यह
भी पढ़ें:पाकुड़ : डीसी के पहल पर 400 छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग देगा एंडवेर अकादमी [wpse_comments_template]
गोड्डा : प्राचार्य प्रो नजीर के जनाजे में उमड़ी भीड़, हुए सुपूर्द-ए-खाक
Leave a Comment