Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा: नगर परिषद के कार्यो की डीसी ने की समीक्षा

Godda: नगर परिषद का कार्यकाल समाप्त हो जाने से जनप्रतिनिधि के हाथों से शहर के सत्ता की चाभी निकलकर अधिकारियों और कर्मचारियों के पास पहुंच गई है. कार्यकाल समाप्त होने के बाद नगर परिषद के कार्यो की समीक्षा करने के लिए समाहरणालय स्थित उपायुक्त कक्ष में नगर परिषद गोड्डा से संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक 7 मई आहूत की गई.डीसी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, डे-एनयूएलएम,स्वच्छ भारत मिशन, राजस्व प्रतिवेदन, सरकार प्रायोजित योजनाओं का प्रगति प्रतिवेदन, शहरी स्वास्थ्य उपकेन्द्र, कझिया पूल निर्माण व जलापूर्ति योजना,15 वें वित्त आयोग अन्तर्गत स्वीकृत योजनाओं का प्रगति प्रतिवेदन, चापाकल जलमीनार पेयजलापूर्ति,पथ प्रकाश व्यवस्था पर अनुमानित मासिक खर्च, मासिक आय-व्यय विवरण,दैनिक कर्मचारियों का ईपीएफ पर विस्तार पूर्वक चर्चा करने के बाद संबंधित पदाधिकारियों को कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. मौके पर एसडीओ सह प्रभारी पदाधिकारी जेसी विनीता केरकेट्टा सहित नप कार्यालय के कर्मीगण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=628406&action=edit">यह

भी पढ़ें:गोड्डा : आपसी विवाद में पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी पति गिरफ्तार  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही