Search

 
 
 

गोड्डा : चुनाव को लेकर डीसी-एसपी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

 
Godda : आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर गुरुवार 27 जुलाई को उपायुक्त जिशान कमर एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने पुराना समाहरणालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस में एफएलसी की तैयारियों का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने आगामी लोकसभा चुनाव की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया की जानकारी दी एवं वहां उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से एफएलसी प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहने का अनुरोध किया. इस दौरान कमरों का अवलोकन किया गया. उन्होंने परिसर, सीसीटीवी कैमरा आदि से अवगत होते हुए विधि-व्यवस्था का जायजा लिया. वेयरहाउस में ईवीएम मशीन के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था सहित सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी बिंदुओं का निरीक्षण करते हुए उप निर्वाचन पदाधिकारी एजाज आलम को दिशा-निर्देश दिए गए. डीसी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सुरक्षा के लिए निर्धारित मापदंडों का पालन हर हाल में किया जाना चाहिए. वेयर हाउस की फायर एक्सटिंग्विशर, सीसीटीवी, वेयर हाउस गेट पर लगे सील की भी जांच की गई. मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें: गोड्डा">https://lagatar.in/godda-childs-death-due-to-snakebite-womans-condition-critical/">गोड्डा

: सर्पदंश से बालक की मौत, महिला की हालत गंभीर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही