Search

 
 
 

गोड्डा : दो दिनों से लापता किशोरी की पुआल के टाल में मिली लाश, हत्या की आशंका

 
Godda : अपने घर से दो दिन पूर्व लापता हुई किशोरी की लाश गांव के ही बाहर पुआल के टाल से मिली. मामला गोड्डा जिला के बसंतराय प्रखंड अंतर्गत ग्राम गोरगामा की है. नाबालिग किशोरी (14) दो दिन पहले अपने घर से निकल गई थी. जिसके बाद देर शाम तक जब घर नहीं लौटी तो परिजनों की चिंता बढ़ गई. घर वालों ने इधर-उधर बहुत खोजबीन की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला. रविवार की सुबह गांव के ही बाहर खलिहान में लगे पुआल के टाल के नीचे युवती के शव को देखा गया. शोरगुल होने पर परिजन समेत काफी संख्या में ग्रामीण जुटे. बसंतराय पुलिस ने भी पहुंचकर तहकीकात की. शव के गले में दुपट्टा लपेटा हुआ मिला है. ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि दुपट्टा से ही गला घोंटकर उसकी हत्या की गयी है. घटना को प्रेम-प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है. इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है. बसंतराय थाना प्रभारी सत्यदीप कुमार के अनुसार प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है. इसमें प्रेम-प्रसंग का मामला जुड़ा है या कुछ और इस पर अनुसंधान के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें : भगवान">https://lagatar.in/lord-ram-also-followed-the-rules-and-regulations-of-war-kalpana-soren/">भगवान

राम ने भी युद्ध के नीति-नियमों का पालन किया था : कल्पना सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही