Search

 
 
 

गोड्डा : सब्जी बेचकर घर लौट रही लड़की का शव नदी में मिला, हत्या की आशंका

 
Poraiyahat (Godda) : गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के सोउरी नदी से सोमवार की सुबह एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया. मामला मचखार से सटे सोउरी गांव का है. सुबह में नदी किनारे शौक करने गए कुछ ग्रामीणों की नजर नदी में तैरते शव पर पड़ी. सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ जेपीएन चौधरी जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकवाकर जांच-पड़ताल की. मृतका की पहचान गांव सपना कुमारी (13 वर्ष) के रूप में की गई. वह मूलतः गोड्डा जिला के बलबड्डा की रहनेवाली थी. इधर, कुछ दिनों से सोउरी गांव में अपने नानी के घर रह रही थी. ग्रामीणों ने बताया कि सपना कुमारी रविवार को सब्जी बेचने मछखार हटिया गई हुई थी. देर शाम वह घर लौट रही थी. रास्ते में एक वृद्ध महिला ने उसे अपने घर पर ही रुक जाने को भी कहा था. आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने लड़की को अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और पहचान छुपाने के लिए हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-pm-inaugurates-3-underpasses-between-gomo-and-telo-railway-stations/">

धनबाद : पीएम ने गोमो व तेलो रेलवे स्टेशन के बीच 3 अंडरपास  का किया उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही