Search

 
 
 

गोड्डा : झाड़ियों में पड़ा मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

 
Pathargama (Godda) : पथरगामा थाना क्षेत्र के नीमावरण संथाली टोला के समीप गुरुवार की सुबह झाड़ियों में अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला. अहले सुबह जब कुछ ग्रामीण खेत की ओर गए, तो उनकी नजर शव पर पड़ी. शव की पहचान नहीं हो पाई है. चेहरे पर जानवर के काटने के निशान थे. खबर फैलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. सूचना पाकर पथरगामा थाना प्रभारी अभिनव आनंद दल-बले के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. लाश की पहचान कराने का भी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण पहचान नहीं सके. बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त अधेड़ व्यक्ति को बुधवार की सुबह इधर-उधर भटकते देखा गया था. थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से कहा कि व्यक्ति की पहचान से संबंधित कोई जानकारी मिलने पर मोबाइल नंबर 7004999232 पर सूचना दे सकते हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-a-young-man-who-went-to-take-bath-in-khudia-river-drowned-two-companions-survived/">धनबाद

: खुदिया नदी में नहाने गया युवक डूबा, दो साथी बचे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही