Search

 
 
 

गोड्डा : अंगवाली पुल के नीचे से युवक का शव बरामद

 
हाल ही जेल से निकला था बाहर, प्रेमप्रसंग को बताया जा रहा हत्या का कारण
Godda : सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के अंगवाली पुल के नीचे खाई में 28 जुलाई की देर संध्या पुलिस ने एक युवक की शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान 25 वर्षीय युवक जहीरूद्दीन अंसारी के रूप में हुई है. यह पौडेयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुर्गाबनी निवासी था. जहीरूद्दीन बीते पखवाड़े ही जेल से छूटा था. परिजनों ने कहा कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ इसका विवाद चल रहा था, जिसमें वह जेल गया था. विरोधी पक्ष के लोगों ने ही इसका अपहरण कर हत्या कर दी है. हांलाकि घटना का कारण प्रेम प्रसंग का कुछ वीडियो वायरल बताया जाता है.
हादसे में घायल की मौत
एक अन्य घटना में अज्ञात बाइक की चपेट में आकर घायल हुए ग्राम ढाडाचक निवासी रामजी कामती की ईलाज के दौरान सदर अस्पताल में मृत्यु हो गई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=714217&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : पुलिस ने बैलगाड़ी पर लदी कीमती लकड़ी जब्त की [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही