Search

 
 
 

गोड्डा : नहर के पास से अज्ञात युवक की लाश बरामद

 
कहीं और हत्या कर लाश को तालाब के पास फेंक देने की आशंका
Godda : जिले के महागामा प्रखंड अंतर्गत ग्राम बंशीपुर के सरैया घाट तालाब नहर के समीप सेनडांड से अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई है. घटना शनिवार संध्या की है. ग्रामीणों ने नहर में लाश को तैरते हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. इस सूचना पर महगामा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को बरामद किया. मृतक की उम्र करीब चालीस वर्ष बताई जाती है. लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ऐसा कहीं अन्य हत्या कर लाश को यहां ठिकाने लगा दिया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि लाश को इधर लाकर फेंक दिया गया होगा. पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-dahu-yadavs-brother-sunil-yadav-arrested-in-mining-scam/">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : खनन घोटाले में दाहू यादव का भाई सुनील यादव गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही