Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : रजौन बहियार से मिली अज्ञात वृद्ध की लाश

Godda : पथरगामा थाना क्षेत्र के रजौन बहियार से शुक्रवार 21 अप्रैल की सुबह वृद्ध की लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई. शुक्रवार की सुबह बहियार की ओर निकले ग्रामीणों को शव दिखा. जिसकी सूचना पथरगामा थाना को दी गई. मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अरुण लाल ने शव को सदर अस्पताल भिजवाया. शव की शिनाख़्त अब तक नहीं हो पाई है. मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष बती जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार दोपहर में अत्यधिक शराब के नशे में इस वृद्ध को गांव में घूमते हुए देखा गया था. आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक नशा का सेवन करने और तेज़ गर्मी की वजह से लू लगने से उसकी मौत हो गई होगी. पहचान नहीं हो पाने की वजह से शव को सुरक्षित रखवा दिया गया है. यह">https://lagatar.in/godda-three-shops-gutted-in-dhansukh-mountain-property-worth-five-lakh-destroyed-in-minutes/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : धनसुख पहाड़ में धू-धू कर जली तीन दुकानें, पांच लाख की संपत्ति मिनटों में स्वाहा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही