Search

 
 
 

गोड्डा : पथरगामा-गोड्डा मुख्य मार्ग पर बहियार से युवक की लाश बरामद

 
पिता ने कहा-शराब का खूब सेवन करता था, घरवाले परेशान थे Pathargama (Godda) : पथरगामा-गोड्डा मुख्य मार्ग पर 19 जुलाई की देर शाम युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई. शव मांछीटाड़ पंचायत के कसीयातरी बहियार में सड़क किनारे पड़ा हुआ था. पथरगामा थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. युवक की पहचान शंकर मांझी के पुत्र शिवा के रूप में हुई है. पिता ने बताया कि वह कोयला खरीदकर बेचता था. शराब के सेवन का आदी था. बिना शराब के नहीं रह सकता था. इस आदत से घरवाले परेशान थे. प्रत्येक दिन सुबह घर से निकल जाता था और इधर-उधर घूमता रहता था. पुत्र को किसी ने मार दिया या किसी हादसे का शिकार हो गया, यह नहीं कहा जा सकता. पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया घटना शराब का अत्यधिक सेवन करने से हुई प्रतीत होती है. आशंका जताई कि नियमित रूप से शराब का सेवन करने से मौत हुई हो. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा. यह भी पढ़ें: गोड्डा">https://lagatar.in/godda-one-killed-two-youths-injured-in-separate-accidents/">गोड्डा

: अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक की मौत, दो युवक घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही