Search

 
 
 

गोड्डा : गोड्डा-दिल्ली ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन चलाने की मांग

 
गोड्डा पहुंचे पूर्व रेलवे के जीएम को भाजपा नेता ने सौपा 13 सूत्री ज्ञापन
Godda : शनिवार 8 जुलाई को पूर्व रेलवे कोलकाता के महाप्रबंधक अमर प्रकाश दौरे के दौरान गोड्डा स्टेशन पहुंचे. इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह दिशा कमिटी के सदस्य राजेश झा ने प्रतिनिधिमंडल के साथ जीएम से मिलकर गोड्डा रेलवे के विकास को लेकर 13 सूत्री ज्ञापन सौपा. राजेश झा ने बताया कि गोड्डा स्टेशन पर क्लॉक रूम, पार्सल रूम और अत्याधुनिक वेटिंग रूम का निर्माण कराने, वृद्ध यात्रियों के लिए ई वाहन की व्यवस्था के साथ-साथ यात्रियों के लिए स्टेशन पर ठंडा जल, स्वच्छ बाथरूम की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की. साथ ही गोड्डा दिल्ली ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन चलाने, जमालपुर से हावड़ा भाया गोड्डा नई ट्रेन चलवाने के अलावा गोड्डा देवघर भाया मोहनपुर नई लाइन पर अविलंब ट्रेन को चलवाने की मांग रखी गई. जीएम अमर प्रकाश ने मांगों को बोर्ड के समक्ष रखने का आश्वासन दिया. जीएम ने कहा कि गोड्डा स्टेशन पर रेलवे के विकास की संभावना है. आनेवाले समय में रेलवे का काफी बड़ा नेटवर्क यहां देखने को मिलेगा. यह">https://lagatar.in/godda-godda-will-become-a-railway-hub-in-the-coming-days-gm-amar-prakash/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : रेलवे का हब बनेगा गोड्डा – जीएम अमर प्रकाश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही