Search

 
 
 

गोड्डा : घायल होकर भी वृद्ध महिला ने चेन लुटेरे को दबोचा

 
सोना साफ करने पहुंचे दूसरे युवक को लोगों ने पकड़ा
Godda : जेवर चमकाने का पाउडर बेचने की बात कहकर घर में घुस आए दो युवकों ने महिला के गले से सोने का हार छीनकर भागने का प्रयास किया. इस दौरान एक युवक को वृद्ध महिला ने पकड़ लिया, जबकि दूसरे लड़के को मोहल्ले वालों ने खदेड़कर पकड़ लिया. बताया जाता है कि नगर थाना अंतर्गत सत्य नगर गली नंबर दो में 21 जुलाई की दोपहर बाइक सवार दो युवक पहुंचे. इन दोनों ने अष्टमा देवी के मकान पर दस्तक देकर जेवर चमकाने के लिए पाउडर बेचने की बात कही.

गले से झपट्टा मारकर छीन लिया सोने की चेन 

[caption id="attachment_706710" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Criminal-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> पकड़े गए दोनों लुटेरे[/caption] साठ वर्षीया महिला अष्टमा देवी ने पाउडर लेने से मना कर दिया. इसी बीच युवक परिसर में घुस आए. अचानक एक लड़के ने वृद्ध महिला के गले से सोने के चेन को झपट्टा मारकर छीन लिया और भागने लगा. मगर महिला उसे पकड़कर चिल्लाने लगी. वह लड़का महिला को खींचते हुए बाहर बाइक तक ले आया बावजूद महिला उसे नहीं छोड़ा. इस क्रम में लड़के ने महिला को सर में मारा दिया जिससे खून बहने लगा. बावजूद जख्मी महिला ने लुटेरों को नहीं छोड़ा और उसकी बाइक को नीचे गिरा दिया. हो-हंगामा की आवाज पर अगल बगल से लोग जुटे और भाग रहे दूसरे युवक को खदेड़कर दबोच लिया. घटना की सूचना पर नगर पुलिस की टीम पहुंची और युवकों को अपने हिरासत में लिया. नगर थाना प्रभारी ने उपेंद्र महतो ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक घनश्याम और आशुतोष, संन्हौला भागलपुर के हैं. दोनों से आगे पूछताछ जारी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=705808&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : आदिवासी महिला से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कैद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही