Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : ढाबा-होटलों में मिली गंदगी, वसूला गया जुर्माना

Advertisement
Advertisement
कई दुकानदारों को दिया गया नोटिस
Godda : बरसात के मौसम में बढ़ती मौसमी बीमारी पर लगाम लगाने प्रशासन रेस हो गया है. इसी क्रम में 15 सितंबर को अभियान चलाकर सड़क के किनारे लगनेवाले ठेले और खोमचे वालों को साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही नियम कानून को ताख पर रखकर संचालित छोटे-छोटे होटल ढाबा की जांच की गई. सिविल सर्जन डॉ अनंत कुमार झा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मोइन अख्तर ने बस स्टैंड के आसपास संचालित ढाबा और होटल में औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में पकौड़ी, जलेबी, समोसा इत्यादि को ढक कर रखने का निर्देश दिया गया. प्रतिष्ठान में साफ-सफाई रखने व ढक्कनदार डस्टबीन का उपयोग करने का आदेश खाद्य कारोबारियों को दिया गया. निरीक्षण के क्रम में खाद्य प्रतिष्ठान में अत्यधिक गंदगी व लाइसेंस नहीं रहने पर मेसर्स मां दुर्गा स्टोर व होटल भोला कुमार साह पर पंद्रह सौ रुपये जुर्माना भी लगाया गया. बस स्टैण्ड के आसपास करीब आधा दर्जन दुकानों को नोटिस दिया गया. सभी होटलों तेल की गुणवत्ता की जांच आँयल फ्राइंग मॉनीटर नाम की मशीन से की गई. सिविल सर्जन डॉ झा ने बताया कि आगामी पर्व त्योहार को देखते हुए इस प्रकार का निरीक्षण अभियान आगे भी चलता रहेगा. यह">https://lagatar.in/sahibganj-scorpio-bombed-in-rajmahal-in-broad-daylight-5-including-subesh-mandal-injured/">यह

भी पढ़ें:  साहिबगंज : राजमहल में स्कॉर्पियो पर दिनदहाड़े बमबाजी, सुबेश मंडल समेत 5 घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही