Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा: अडाणी पावर प्लांट में नौकरी की मांग को लेकर विस्थापितों ने किया प्रदर्शन

Godda: अडाणी पावर प्लांट में नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर विस्थापितों ने 3 मई को कंपनी गेट के सामने जमकर प्रदर्शन किया. विस्थापितों की मांग थी कि शर्तो के अनुसार उन्हें नौकरी दिया जाए. गेट को जाम कर धरना प्रदर्शन करने से कर्मचारियों की आवाजाही बंद हो गई. इसकी सूचना पर मोतिया ओपी पुलिस व कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड ने जाम हटाने के लिए पहुंचे मगर विस्थापित किसी भी परिस्थिति में हटने को तैयार नहीं थे. विस्थापितों का कहना था कि कंपनी जब जमीन अधिग्रहित कर रही थी उसी वक्त हमलोगों ने मुआवजा का करीब पांच लाख रूपया इस शर्त पर छोड़ दिया था कि बदले में कंपनी से नौकरी दिया जाएगा.कंपनी ने नौकरी दिलाने के लिए करीब पांच साल का ट्रेनिंग भी करवाया. जब ट्रेनिंग करके लौटें हैं तो कंपनी अपने यहां नौकरी पर नहीं रख कर दूसरी आउटसोर्सिंग कंपनी में देने की बात कह रही है. अड़ाणी अपने यहां नौकरी दे. काफी देर तक हो हंगामा होने के बाद आखिरकार समझा-बुझाकर मामला को शांत करवाया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=625504&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा: थाना प्रभारी पर फायरिंग करने के दो आरोपी देशी कट्टा व जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही