Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा जिला प्रशासन ने रेवड़ी की तरह बांटे आर्म्स लाइसेंस, उठ रहे सवाल

144 लाइसेंसधारी की सूची सार्वजनिक हुई, 100 से ज्यादा गोड्डा के निवासी ही नहीं

Godda : हथियार का लाइसेंस जारी करने में गोड्डा जिला प्रशासन बड़ा ही उदार रहा है. प्रशासन की ओर से रेवड़ी की तरह आर्म्स के लाइसेंस बांटे गये हैं. इस बात का खुलासा जिला सामान्य शाखा समाहरणालय गोड्डा द्वारा चुनाव के मद्देनजर जारी आदेश संख्या 28/2024  सार्वजनिक करने से हुआ है. आदेश के तहत जिला प्रशासन ने वैसे लाइसेंसधारियों को सूचित किया है, जिन्होंने प्रशासनिक आदेश की समय सीमा बीत जाने के बाद भी अपने हथियार जमा नहीं कराये हैं. चुनाव के मद्देनजर अपना लाइसेंसी हथियार जमा कराना अनिवार्य होता है. जिला प्रशासन द्वारा 144 लाइसेंसधारी की सूची सार्वजनिक की गई है. सूची देखकर स्पष्ट होता है कि एक सौ से अधिक वैसे लोगों को लाइसेंस जारी किया गया है, जो गोड्डा जिला के निवासी ही नहीं है. अधिकांश अधिकारी वर्ग और ऊंची पहुंच वाले हैं. गोड्डा आये थे नौकरी करने, मगर पद का दुरुपयोग कर फर्जी पता और दवाब बनाकर आर्म्स का लाइसेंस लेने में सफल हो गए. जो लोग इस जिला के निवासी ही नहीं हैं, उन्हें नोटिस कैसे मिलेगा. नियम के अनुसार नवीनीकरण के समय इन सब बातों का सत्यापन किया जाना चाहिए था, लेकिन सिर्फ पैसे के खेल पर सब कुछ मैनेज होता रहा है. अब जब चुनाव आयोग ने खबर ली है, तब प्रशासन की नींद खुली है.

मामले को विधानसभा में उठाया हूं, जांच चल रही है : अमित मंडल

गोड्डा के विधायक अमित मंडल ने इसे बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि पूर्व में एक डीसी के कार्यकाल में करीब एक सौ पच्चीस आर्म्स लाइसेंस जारी किए गए थे. इसे लेकर उन्होंने विधानसभा में सवाल भी उठाया था. विस में मामला उठाने के बाद जांच कमेटी बनी है. फिलहाल कमेटी जांच कर रही है. जांच के बाद पूरे मामले से पर्दा उठ जाएगा.

आखिर ऐसी कौन सी परिस्थिति थी, जो इतने लाइसेंस जारी हुए : प्रदीप यादव

विधायक प्रदीप यादव ने मामले की जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि आखिर गोड्डा में ऐसी कौन सी परिस्थिति बन गई थी कि इतनी बड़ी संख्या में आर्म्स लाइसेंस जारी कर दिये गये. क्या भय का माहौल बन गया था, क्या उग्रवाद का साया था, जो इतनी बड़ी संख्या में लाइसेंस जारी कर दिये गये. क्या अधिकारी ज्यादा भयभीत हो गए थे. इसकी जांच होनी चाहिए और जिम्मेवारी सुनिश्चित कर कार्रवाई की जानी चाहिए. इसे भी पढ़ें : देवघर:">https://lagatar.in/deoghar-three-criminals-organized-criminal-gang-ashish-mishra-gang-arrested-weapons-recovered/">देवघर:

संगठित आपराधिक गिरोह आशीष मिश्रा गैंग के तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही