Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : सीएम के दौरे को लेकर तैयारी में जुटा जिला प्रशासन

Godda: गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के घटियारी में 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रस्तावित दौरे को लेकर 9 अप्रैल को जिला प्रशासन की टीम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. डीसी ने हेलीपैड मुख्य मंच,पंडाल, मीडिया गैलरी,लाभुकों के बैठने की व्यवस्था,पार्किंग व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, स्टॉल लगाने समेत अन्य जानकारी ली. जो कार्य पूरा नहीं हुआ है उसे समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. एकलव्य मॉडल प्लस टू बालिका आवासीय विद्यालय तसरिया में बनाए गए गेस्ट रूम में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया. एसपी नाथू सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कार्यक्रम स्थल के मार्ग में पड़ने वाले चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.मौके पर डीडीसी संजय सिन्हा, एसडीओ जेसी विनीता केरकेट्टा,डीपीआरओ अविनाश कुमार, मनोज कुमार, नागेश्वर साव, डीएसओ वासुदेव प्रसाद, सुंदरपहाड़ी अडीओ, सीओ आदि पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=600011&action=edit">यह

भी पढ़ें : गोड्डा :  पिता के हत्यारे बेटे को आजीवन कारावास, दस हजार का जुर्माना भी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही