Search

 
 
 

गोड्डा : जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

 
मध्य विद्यालय सुंदरपहाडी और उत्क्रमित उच्च विद्यालय चतरा, पोड़ैयाहाट फाईनल में पहुंचा
Godda : तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्री-सुब्रतो मुखर्जी इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरूआत 26 जुलाई को प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में हुई. खेल का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉ विजय पासवान ने किया. उन्होंने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किक ऑफ कर मैच की शुरूआत की. प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 बालक वर्ग का मैच खेला गया. पहले दिन पांच मैच खेले गए. पहले सेमीफाईनल मैच में मध्य विद्यालय सुंदरपहाडी (बालक) ने मध्य विद्यालय साँझर को पेनाल्टी शूट आउट में 3-2 से हराया. वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में उत्क्रमित उच्च विद्यालय चतरा, पोड़ैयाहाट ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बड़ा अमरपुर, बोआरीजोर को 3-0 से हराया. इस अवसर पर विद्यार्थियों के अलावा बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी भी मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-2-minors-5-including-a-woman-arrested-in-sachan-murder-case/">गोड्डा

: सच्चन हत्याकांड में 2 नाबालिग, एक महिला समेत 5 गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही