Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : भारी बारिश से डायवर्सन बहा, गोड्डा से बिहार का संपर्क टूटा

Advertisement
Advertisement
गोड्डा व बांका के बीच बहने वाली चीर नदी उफनाई  
Godda : पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश की वजह से जिले की छोटी-बड़ी सभी नदियां उफान पर हैं. मालूम हो कि बंगाल की खड़ी में उठे दवाब का सर्वाधिक असर संताल परगना क्षेत्र में देखने को मिल रहा है. कई ऐसी नदियां जिसमें पिछले तीन-चार सालों से कभी पानी नहीं देखा गया, उन सभी नदियों में पानी लबाबाब होकर पूरे वेग में बह रहा है. बरसाती नदियों में आयी बाढ़ का पानी छोटे-छोटे गाइडवाल को तोड़ते हुए कई घरों में भी प्रवेश कर गया है. झारखंड के गोड्डा जिला और बिहार के बांका जिला की सीमा पर बहने वाली चीर नदी के पानी से पंजवारा स्थित डायवर्सन बह गया. इससे दोनों राज्यों का संपर्क सड़क पश्चिमी छोर से पूरी तरह टूट गया है.

लोगों की परेशानी बढ़ी

मालूम हो कि बांका जिला और गोड्डा जिला के सैकड़ों लोग प्रतिदिन इसी रास्ते आना-जाना करते थे. लेकिन डायवर्सन के बह जाने से अब लोगों को करीब सौ किमी की अधिक दूरी तय कर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है. ज्ञात हो कि यहां पुराने पुल को तोड़कर नए पुल का निर्माण कराया जा रहा है. इस बीच लोगों के आवागमन के लिए डायवर्सन का बनाया गया था. अब इस डायवर्सन के बह जाने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=687112&action=edit">यह

भी पढ़ें: सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक जारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही