Search

गोड्डा: कीड़ा निकलने की वायरल वीडियो के बाद डोमिनोज के दुकान पर छापेमारी

Godda: डोमिनोज पिज्जा में कीड़ा निकलने की खबर सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद उस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए एसडीओ के आदेश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ मोईन अख्तर ने 28 अप्रैल को भागलपुर रोड़ स्थित डोमिनोज के दुकान का औचक निरीक्षण किया. पदाधिकारी ने पूरे दुकान परिसर का भौतिक निरीक्षक कर साफ-सफाई का जायजा लिया. मच्छर, कीड़े मकोड़े, मक्खी, चूहा आदि को नियंत्रित करने के लिए पेस्ट कंट्रोल दस्तावेजों व केमिकल की जांच की. साथ ही पिज्जा में उपयोग होने वाले खाद्य साम्रगी की गहनता से जांच की. गुणवत्ता निर्धारण के लिए मोजिला चीज व पिज्जा बेस इत्यादि का सैम्पल लिया गया. सैम्पल को रसायनिक जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला रांची भेजा जायेगा.खाद्य नमूनों में मिलावट की पुष्टि होने या जांच प्रतिवेदन के आधार पर खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम के तहत संबंधित प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की जाएगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=621135&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा: घर में घुसकर छेड़छाड़ करने से सहमी युवती ने की आत्महत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp