Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : आग की चपेट में आने से दर्जनों झोपड़ीनुमा दुकानें हुई राख

Godda: जिला मुख्यालय से सटे सिकटिया मोड़ के समीप 14 मई की रात आग लगने से झोपड़ीनुमा दर्जनों दुकानें जल कर राख हो गई. घटना अडाणी पावर प्लांट के गेट नंबर दो के समीप की है. रविवार देर रात्रि आए तेज रफ्तार आंधी की वजह से सामने सड़क से गुजरे हाई टेंशन बिजली के तार में स्पार्क हुआ और उससे निकली चिंगारी उड़कर झोपड़ीनुमा दुकान पर जा गिरी. देखते ही देखते झोपड़ी से आग की ऊंची ऊंची लपटें उठने लगी चारों तरफ से कोहराम मच गया. आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते-देखते दर्जनों दुकानें कुछ मिनटों में ही जलकर राख हो गया. दुकान के बाहर खड़ी दो पहिया व तीन पहिया वाहन भी जलकर राख हो गए. दुकान में सो रहे कई दुकानदारों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. आग से प्रभावित अधिकांश दुकानें गरीब आदिवासी परिवारों के हैं. जो छोटी छोटी पूंजी लगाकर किराना, चाय-पान, नाश्ते और प्रज्ञा केंद्र चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहें थे. ऐसे लोगों की अधिकांश जमीने अडाणी पावर प्लांट में चली गई है. एक चिंगारी के झटके से सारा आशियाना उजड़ गया. पीड़ित परिवारों ने अडाणी कंपनी व सरकार से सहयोग देने की मांग की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=637353&action=edit">यह

भी पढ़ें:गोड्डा : मजदूर की जगह जेसीबी मशीन से तालाब की हुई खुदाई, मामला दर्ज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही