Search

 
 
 

गोड्डा : पिकअप वैन के तालाब में पलट जाने से ड्राइवर की मौत

 
खलासी को लगी आंशिक चोटें, पुलिस कर रही जांच
Godda : महगामा थाना अंतर्गत दिग्घी मुख्य मार्ग पर एक पिकअप  पानी  भरे तालाब में पलट गई. इस हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि उपचालक घायल हो गया है. बताया जाता है कि 26 जून सोमवार की दोपहर लोगाई स्कूल के समीप ड्राइवर गाड़ी से समान खाली कर बगल के कच्ची रास्ते पर बैक कर रहा था  कि गाड़ी फिसल कर बगल के तालाब में जाकर पलट गई. ड्राइवर गाड़ी के अंदर ही फंसा रह गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई, जबकि खलासी को मामूली चोट लगी. ड्राइवर की पहचान मो इरशाद पिता मो अब्बास ग्राम तेतरिया बलबड्डा के रूप में की गई. घटना की सूचना पर पहुंची महगामा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=679744&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : फर्जीवाड़ा के आरोप में रेनबो चिल्ड्रेन नर्सिंग होम के खिलाफ मामला दर्ज़ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही