Search

 
 
 

गोड्डा : सुरक्षा गार्डों के आंदोलन से ललमटिया कोलियरी में कोयला ढुलाई 4 घंटे ठप

 
Lalmatiya (Godda) : ईसीएल की राजमहल परियोजना की ललमटिया कोलियरी में कार्यरत ठेका कंपनी के सुरक्षा गार्डों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया. मामला निजी एजेंसी आरसीएमएल बिरला में कार्यरत एसआईएस के सिक्योरिटी गार्डों से जुड़ा है. सुरक्षा गार्ड पूर्व से चली आ रही हाई पावर कमेटी (एचपीसी) दर से भुगतान की मांग कर रहे हैं. सुरक्षा गार्डों ने परियोजना के जीरो प्वाइंट स्थित लोडिंग प्वाइंट पहुंचकर कोयला ढुलाई कार्य 4 घंटे तक ठप कर दिया. सूचना मिलते ही ईसीएल के पदाधिकारी ललमटिया थाना पुलिस व सीआईएसएफ जवानों के साथ जीरो प्वाइंट पहुंचे गार्डों को समझाने का प्रयास किया. झामुमो नेता मानस दत्ता ने मध्यस्थता कर प्रबंधन व सुरक्षा गार्डों के बीच वार्ता कराई. तय हुआ कि मंगलवार की शाम चार बजे राजमहल परियोजना के एरिया कार्यालय में प्रबंधन के अधिकारियों व एसआईएस के गार्डों की वार्ता होगी. इसके बाद आंदोलन समाप्त हो गया. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-3-youths-accused-in-gang-rape-of-minor-arrested/">गोड्डा

: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी 3 युवक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही