Search

 
 
 

गोड्डा : ईसीएल के निदेशक ने ललमटिया कोलियरी का लिया जायजा, पुनर्वास काम में तेजी लाने का निर्देश

 
Lalmatiya (Godda) : ईसीएल के तकनीकी निदेशक नीलाद्री राय दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को ईसीएल की राजमहल परियोजना पहुंचे. उन्होंने ललमटिया कोलियरी का जायजा लिया. ललमटिया पहुंचने पर राजमहल परियोजना के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एन नायक व अन्य अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया. निदेशक हुर्रासी परियोजना के कद्दूटोला पुनर्वास स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को पुनर्वास कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही उन्हें जरूरी सुझाव भी दिए. दौरे के क्रम में तकनीकी निदेशक ने हुर्रासी परियोजना के खदान क्षेत्र का भी मुआयना किया. इसी दौरान एनटीपीसी के निदेशक (संचालन) रवींद्र कुमार भी वहां पहुंचे. इसके बाद दोनों पदाधिकारियों नए सीएचपी का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. तकनीकी निदेशक एन राय ने तालझारी, बसडीहा व लोहंडिया पेंच, बीएलएस साइट और डीप माइंस का मुआयना किया और उत्पादन बढ़ाने के संबंध में परियोजना के अधिकारियों को महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए. इस दौरान उन्होंने राजमहल परियोजना के ओसीपी बीपीसीएल की ऑटोमोटिव डीजल डिस्पेंसिंग यूनिट का उद्घाटन भी किया. मौके पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक एन नायक, जीएम ऑपरेशन सतीश मुरारी, ओसीपी मैनेजर ओपी चौधरी, जीएम (सिविल) मोहित कुमार चंदेल, जीएम (एक्सवेषन) डीके वर्मा, ईएंडएम एरिया इंजीनियर एसके सुरक्षित आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-bike-riding-youth-dies-after-being-hit-by-car-2-companions-injured/">गोड्डा

: कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, 2 साथी घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही