Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : ईसीएल किसी की जागीर नहीं है, विस्थापितों को स्थायी जमीन देना ही होगा : लॉबिन हेंब्रम

Godda : ईसीएल कोलियरी के राजमहल परियोजना अंतर्गत ललमटिया क्षेत्र में विस्थापितो के समर्थन में मंगलवार 18 अप्रैल को बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम धरना में शामिल हुए. ललमटिया कोलियरी क्षेत्र के विस्तारीकरण में तालझारी मौजा की जमीन का अधिग्रहण ईसीएल द्वारा किया गया था. लेकिन पांच वर्ष पूर्व किये गए जमीन अधिग्रहण के बाद अभी तक विस्थापितों को स्थाई जमीन देकर बसाया नहीं गया है. इसी मांग को लेकर भू विस्थापितों के साथ स्थानीय विधायक लोबिन हेंब्रम ललमटिया कोलियरी के जीएम ऑफिस के सामने धरना में शामिल हुए. [caption id="attachment_612320" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/LOBIN-300x161.jpg"

alt="" width="300" height="161" /> धरना स्थल पर पत्रकारों से बात करते विधायक[/caption] विधायक लोबिन हेंब्रम ने कहा कि ईसीएल कोलियरी किसी की जागीर नहीं है. प्रबंधन की मनमानी नहीं चलेगी. उन्होंने कहा कि जमीन अधिग्रहण किए हुए पांच वर्ष से अधिक हो गया लेकिन अभी तक उन शर्तों को पूरा नहीं किया गया है. मजबूरन विस्थापितों को स्कूल के छात्रावास में रहना पड़ रहा है. स्थाई तौर पर बसाने के लिए जमीन देनी होगी ताकि विस्थापित इज्जत के साथ गुजर-बसर कर सके. उन्होंने कहा कि अगर विस्थापितों को उनका हक नहीं मिला तो ईसीएल प्रबंधव और जिला प्रशासन को मजबूर कर देंगे. यह">https://lagatar.in/godda-the-weather-is-so-hot-suryadev-at-least-have-some-mercy/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा: मौसम इतना गर्म, सूर्यदेव कुछ तो करो रहम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही