Godda : गोड्डा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से साठ वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान पास के ही गांव रामनगर के नरेश यादव के रूप में की गई. पत्नी गीता देवी ने बताया कि उसके पति नरेश यादव स्टेशन के रास्ते में पान गुमटी चलाते थे. अहले सुबह दुकान खोलने की बात कहकर वह घर से निकले थे. वह स्टेशन के पास कैसे पहुंच गए उसे नहीं मालूम. उन्हें पहले लकवा मार दिया था. काफी इलाज के बाद ठीक हुए थे. हालांकि उन्हें चलने में भी दिक्कत होती थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया. [wpse_comments_template]
गोड्डा : ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
Last Updated: May 04, 2024 12:00 AM (IST)