Search

 
 
 

गोड्डाः जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या

 
Godda: जमीन विवाद में साठ वर्षीय बुजुर्ग देवा पहाड़िया की हत्या कर दी गई. घटना ललमटिया थाना क्षेत्र के टाटीपाड़ा की है. बीते शनिवार को देवा पहाड़िया अपने खेत पर धान की फसल को देखने गया हुआ था. शाम के समय घर लौटने के क्रम में गांव के ही छोटा देवा पहाड़िया इतवारी पहाड़िया और अन्य ने मिलकर देवा पहाड़िया पर हमला कर दिया. मारपीट के दौरान तेज धारदार हथियार से वार किया गया. इसमें गंभीर रूप से घायल होकर गिरे देवा पहाड़िया को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया. इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना का कारण जमीन को लेकर चल रहा पुराना विवाद बताया जाता है. इसी जमीन विवाद को सुलझाने को लेकर रविवार के दिन पंचायती भी किया जाना था. हत्यारों की मंशा मृतक के पुत्र को रास्ते से हटाने की थी, मगर पंचों को बुलाने के लिए मृतक का बेटा दूसरे गांव गया हुआ था. इस वजह से उसकी जान बच गई. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही