Search

 
 
 

गोड्डा : न्यायालय भी जाना पड़े तो जरूर जाऊंगा : लोबिन हेंब्रम

 
महगामा की जगह बोआरीजोर प्रखंड के विस्थापित के गांव में अस्पताल बनाने की मांग
Godda : प्रदेश की सत्ता पर काबिज झामुमो की अपनी ही सरकार की नीति के खिलाफ पार्टी के ही विधायक न्यायालय जाने की बात कह रहे हैं. अरसे से पार्टी लाइन से अलग रूख अख़्तियार कर रखे बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम एक बार फिर अपनी ही सरकार के ख़िलाफ मोर्चाबंदी की तैयारी में हैं. ताज़ा विवाद कोल मंत्रालय के सीएसआर फंड से महगामा अनुमंडल मुख्यालय में 300 करोड़ से अधिक राशि खर्च कर बनने वाले तीन सौ बेड वाले अस्पताल के एमओयू को लेकर है. विधायक लोबिन हेम्ब्रम महगामा की जगह बोआरीजोर प्रखंड में अस्पताल निर्माण की मांग कर रहे हैं. गुरुवार 29 जून को किसान भवन में मीडिया से बात करते हुए विधायक ने कहा कि विस्थापन, प्रदूषण और जल की समस्या आदिवासी झेलें और जब लाभ लेने की बारी आई तो वह उनसे छीन लिया जाए, ऐसा नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा कि पूर्व में ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मिलकर विस्थापितों के लाभ के लिए प्रभावित क्षेत्र बोअरिजोर प्रखंड में अस्पताल बनवाने की मांग रखी थी. मुख्यमंत्री जी ने भी अपनी सहमति जताते हुए क्षेत्रीय सांसद से बात करने को कहा था. सांसद ने भी बोआरीजोर प्रखंड में ही अस्पताल बनाने की सहमति दी थी. इसके बावजूद अस्पताल को महगामा ले जाया गया, जो विस्थापितों के साथ सरासर अन्याय है. उन्होंने कहा कि बांसडीहा, हहाजोर, तलझारी, भोड़ाई, नीमा जैसे विस्थापित गांव में कई आदिवासी ग्रामीणों को मुवावजा भी अब तक नहीं मिला है और उन्हें बीमारी ने जकड़ लिया है. ऐसे परिवारों की सुधि कौन लेगा. उन्होंने कहा कि जनता के सामने सारे मुद्दे को रखूंगा और ज़रूरत हुई तो इस मुद्दे को लेकर न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा. यह">https://lagatar.in/godda-delhis-organization-will-provide-free-coaching-for-the-preparation-of-jpsc-exam/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : जेपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली की संस्था कराएगी निःशुल्क कोचिंग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही