Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : नशा मुक्त समाज के लिए सभी मिलकर जागरूकता फैलाएं: उपायुक्त

Godda: नशा मुक्त समाज बने इसके लिए समाज को जागरूक करना आवश्यक है. इसमें सबों को जिम्मेवारी लेनी पड़ेगी. गोड्डा के प्रभारी उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने 13 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नोकोर्ड द्वारा आयोजित जिला स्तरीय बैठक में संबोधित करते हुए कही. उपायुक्त ने पदाधिकारियों को इस अभियान के उद्देश्य के बारे में अवगत कराया. मादक पदार्थों की तस्करी की प्रवृत्तियों के बारे में सूचना एकत्र करने संबंधी विशेष निर्देश पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपाधीक्षक विशेष शाखा को दिया. डीईओ को निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी स्कूलों में गुरु गोष्ठी में प्रधानाध्यापक और सीआरपी के माध्यम से पंपलेट का वितरण करा कर नशा मुक्त समाज बनाने की जानकारी दी जाए. जिले के सभी शिक्षण संस्थानों व कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाकर छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव व बुराइयों के बारे में बताया जाए. साथ ही प्रत्येक कक्षा में सप्ताह में एक दिन 15 मिनट छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव व बुराइयों के संबंध में जानकारी दें. साथ ही प्रत्येक माह समिति के समक्ष जागरूकता अभियान प्रतिवेदन प्रस्तुत कर कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा सहित फोटोग्राफ उपलब्ध करवा कर डीपीआरओ कार्यालय को सौंपने का निर्देश दिया. डीएओ को निर्देश दिया कि वे जिले में अफीम-गांजा की अवैध खेती पर कड़ी नजर रखे और समय-समय पर औचक निरीक्षण कर अवैध पदार्थों की खेती तथा उस कार्य में लगे लोगों पर नियमसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करें. वीडियो कांफ्रेंसिंग में एसपी नाथू सिंह मीणा, एसडीओ जेसी विनीता केरकेट्टा, एसडीओ सौरभ कुमार भुवानिया, डीएफओ मौन प्रकाश, जिला नजारत प्रभारी नागेश्वर साव, कारा अधीक्षक मोनिका बास्की, डीपीआरओ अविनाश कुमार आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=666677&action=edit">यह

भी पढ़ें:गोड्डा : खेत में बिचड़ा डालने का नक्षत्र बीता, मानसून की बेरुखी से किसान चिंतित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही