Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : मजदूर की जगह जेसीबी मशीन से तालाब की हुई खुदाई, मामला दर्ज

GODDA : मजदूर से काम करवाने के बजाए जेसीबी मशीन से रातो रात तालाब की खुदाई करवाई गई. सोशल मीडिया पर मामला जगजाहिर होने के बाद थाना में मामला दर्ज कराया गया. पौडेयाहाट प्रखंड के आषाढ़ माधुरी पंचायत में मनरेगा योजना के तहत मजदूरों से तालाब की खुदाई करवानी थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया. मजदूरों की जगह जेसीबी का उपयोग किया गया. मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारी हरकत में आए. बीडीओ महेश्वर प्रसाद यादव ने मामले की जांच की तो सही पाया. पंचायत सचिव बाबूधन मुर्मू की लिखित शिकायत पर लाभुक त्रिवेणी यादव एवं मेट दीपा रानी के खिलाफ पोड़ैयाहाट थाना में मामला दर्ज कराया गया. मामले में विभागीय मिलीभगत से ढाई लाख रुपए निकासी भी की गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=637318&action=edit">यह

भी पढ़ें : गोड्डा: पुलिस ने 48 घंटे के अंदर स्टोर रूम चोरी मामले का किया उद्भेदन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही