Search

 
 
 

गोड्डा : प्यार में विफल प्रेमी युगल ने नदी में कूदकर दे दी जान

 
Godda : कच्ची उम्र में प्यार को परवान चढ़ते देर नहीं लगी, लेकिन अंजाम तक पहुंचने से पहले ही प्रेमी युगल ने मौत को गले लगा लिया. घरवाले प्रेम की राह में रोड़ा बन गए थे. इससे नाराज प्रेमी-प्रेमिका ने आगे की जिंदगी जीने की इच्छा छोड़ अपनी ईहलीला समाप्त कर लेने का फैसला लिया. दोनों ने नदी में जल से भरे कुंड में छलांग लगाकर प्राण त्याग दिए. घटना बीते शुक्रवार की देर शाम नगर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव की है. प्रेमी युवक का गांव की ही लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लड़की और उसका परिवार पहले बिहार में रहते था. हाल के दिनों में वह परिवार के साथ अपने गांव बढ़ौना आकार रह रही थी. शुक्रवार की शाम दोनों चकेश्वरी गांव के समीप कझिया नदी के किनारे पहुंचे और नदी में ही पानी से भरे गड्डे में छलांग लगा दी. दोनों की डूबने से मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. नगर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पानी से निकलवाकर अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. प्रिंस के पिता भरत दास ने बताया कि बेट के प्रेम संबंध के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी. बेटा ने घर में कभी ऐसी बात का जिक्र नहीं किया था. इस लोमहर्षक घटना से दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-every-moment-of-time-and-every-drop-of-blood-is-precious-principal-district-judge/">धनबाद

: वक्त का हर क्षण व रक्त का हर कण अनमोल- प्रधान जिला जज 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही