Search

 
 
 

गोड्डा : महगामा में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 700 लीटर स्प्रिट जब्त

 
Godda : गोड्डा जिले के महगामा में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक निलेश सिन्हा के नेतृत्व में राजाभिट्ठा थाना पुलिस ने चंपापुर गांव के समीप जंगल में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर नकली शराब व शराब बनाने वाली सामग्री जब्त की है. गुप्त सूचना के आधार पर टीम जंगल में छापेमारी करनी पहुंची, तो वहां का नजारा देख दंग रह गई. जंगल में पूरा सेटअप लगाकर नकली शराब बनाने का अवैध कारोबार चल रहा था. पुलिस ने अड्डे से 45 लीटर नकली शराब व करीब 700 लीटर स्प्रिट जब्त किया. इसके अलावा बड़ी मात्रा में अलग-अलग ब्रांड के रैपर-स्टिकर व ढक्कन बरामद किए गए. शराब फैक्ट्री का संचालक भागने में सफल रहा उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-more-than-100-accounts-frozen-in-bank-of-india-chirkunda-account-holders-worried////">धनबाद

: बैंक ऑफ इंडिया चिरकुंडा में 100 से अधिक खाता फ्रिज, खाताधारक परेशान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही