Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : घरेलू विवाद में पिता ने अबोध बेटे को मार डाला

Advertisement
Advertisement

जमीन बेचने का पत्नी कर रही थी विरोध, इस पर हुआ विवाद

Godda : पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने अपने 5 साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना महगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कसबा की है. मो. गुड्डू अपनी जमीन के कुछ भाग को बेचना चाहता था और उसने इसकी तैयारी भी कर ली थी. इसकी जानकारी होने पर पत्नी ने विरोध कर दिया. पत्नी का कहना था कि अगर सब जमीन बेच ही दोगे, तो बेटे के लिए क्या बचेगा. इसी बात से नाराज मो. गुड्डू ने एकांत पाकर अपने बेटे मोहम्मद मिखाइल की गला दबाकर हत्या कर दी. बेटे की मौत के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल था. उसकी चीख-पुकार सुनकर वहां लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना किसी ने महगामा थाना को दे दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल गुरुवार को जेल भेज दिया. वहीं, सदर अस्पताल गोड्डा में गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-married-woman-hangs-herself-after-minor-dispute-with-husband/">बेरमो

: पति से मामूली विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही