Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डाः युवक के अपहरण की आशंका, थाने में शिकायत

Advertisement
Advertisement
Godda: सरकंडा मोहल्ला स्थित चाचा के आवास से गांव जाने की बात कहकर घर से निकले युवक अनिकेत सिंह का दो दिन बीत जाने के बात भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. घटना बीते रविवार की है. धर्मजित सिंह के अनुसार, रविवार की सुबह करीब नौ बजे उनका भतीजा अनिकेत सिंह (24) पिता रणविजय सिंह ग्राम महमदपुर पोस्ट जगतपुर थाना धोरैया जिला बांका बिहार जाने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोड्डा से निकला. जैसे ही डुमरिया पुल के पास पहुंचा उसे शौच लगी और वह रुक गया. इसी क्रम में मां का फोन आया और मां से बात होने लगी. इसी बीच कुछ अज्ञात लड़के आए और अनिकेत सिंह के साथ हाथापाई करने लगे, यह बात अनिकेत ने अपनी मां को भी फोन पर बताया था. बात होने के क्रम में ही फोन कट गया और कुछ देर के बाद फोन स्विच ऑफ बताने लगा. इस मामले में चाचा धर्मवीर सिंह ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुए मोतिया थाने में आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है. उन्होंने भतीजे का अपहरण असामाजिक तत्वों द्वारा किये जाने की बात कही है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अविलंब पुलिस से मदद करने की गुहार लगाई गई है. घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी इस संबंध में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-martyrs-of-jharkhand-got-full-respect-in-hemant-government-rabindra-nath-mahato/">धनबाद

: हेमंत सरकार में झारखंड के शहीदों को मिला पूरा सम्मान- रवींद्र नाथ महतो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही