Godda: घर में घुसकर छेड़छाड़ करने व धमकी देने की घटना से महगामा थाना क्षेत्र के बलियाकित्ता गांव की डरी सहमी लड़की ने 26 अप्रैल की शाम को पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने बताया कि मंगलवार को उनकी बेटी घर पर अकेली थी, उसी वक्त दियाजोरी गांव के उनके ही पूर्व चालक मुस्तकीम अंसारी आया और बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा. विरोध करने पर चालक ने लड़की के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल तोड़ दिया. साथ ही धमकी दी कि अगर साथ नहीं चलोगी तो तुम्हारे पिताजी की हत्या कर देंगे. घटना की जानकारी लड़की ने घर वालों को दिए जाने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ थाना में बुधवार को आवेदन दिया गया था. इस घटना से लड़की काफी विचलित हो गई थी और उसने बुधवार की देर संध्या अपने आवास पर पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी.थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि घरवालों के छेड़छाड़ के पहले आवेदन के बाद दूसरे आवेदन पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है आरोपी फरार है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=620607&action=edit">यह
भी पढ़ें:गोड्डा:फर्जी अधिकारी बन ग्रामीणों से किया लाखों की ठगी [wpse_comments_template]
भी पढ़ें:गोड्डा:फर्जी अधिकारी बन ग्रामीणों से किया लाखों की ठगी [wpse_comments_template]
Leave a Comment