Godda : गोड्डा जिला के ललमटिया थाना अंतर्गत केदुआ ग्राम निवासी शहीदन बीवी (42) ने 10 जून की देर शाम घरेलू कलह से तंग आकर अपने घर में रस्सी के सहारे झूल कर आत्महत्या कर ली. जिस घर में वह फंदे से लटकी उसका दरवाजा अंदर से बंद था. घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी. खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव बरामद कर 11 जून की सुबह गोड्डा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लगता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे कुछ भी कहा जा सकता है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=664082&action=edit">यह
भी पढ़ें : गोड्डा : प्राचार्य हत्याकांड में भतीजा समेत तीन आरोपितों को भेजा गया जेल [wpse_comments_template]
गोड्डा : घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या
Leave a Comment