Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : आरा मिल में लगी आग, लाखों की लकड़ियां जलकर राख

Godda : पत्थरगामा बाजार के द्वारीचक स्थित एक आरा मिल में 14 अप्रैल की देर रात आग लग जाने से लाखों रुपए मूल्य की लकड़ियां जलकर राख हो गई. मिल संचालक का नाम किशन अग्रवाल है. आग लगने के कारण का पता नहीं चला है. रात में करीब 12.30 बजे मिल परिसर से अचानक आग की लपटें निकलते देखा गया. लपटें इतनी तेज थी कि लोग पास पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे. आनन-फानन में फायर ब्रिगेड और स्थानीय थाना को मामले की सूचना दी गई. खबर पाकर थाना प्रभारी अरुण कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे. इसी बीच फायर ब्रिगेड कर्मी भी दमकल गाड़ी लेकर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=608474&action=edit">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : आग लगने से आशियाना हुआ खाक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही