Search

 
 
 

गोड्डा : घर में लगी आग, तीन वर्षीय मासूम की जलने से मौत

 
Godda : गोड्डा जिले के पोड़ेयाहाट थाना के भटिंडा जौहर टोला में 9 जून की दोपहर जयलाल हांसदा के घर में आग लग जाने से एक तीन वर्षीय मासूम बच्चे की जलने से मौत हो गई. आग खाना बनाते समय चिंगाड़ी उड़ने से लगी. देखते ही देखते आग की लपटें पूरे घर को चपेट में ले लिया. मृतक मासूम का नाम विशाल हांसदा है. घटना के समय जयलाल की बड़ी बेटी और विशाल हांसदा घर में ही था. आग की लपटों को देखकर वहां जमा भीड़ को घर से दोनों बच्चों को बाहर निकाल लाने की हिम्मत नहीं हुई. इसी बीच बेटी किसी तरह आग की लपटों से बचकर निकलने में कामयाब रही, लेकिन मासूम घर में ही फंसा रहा. यह देख पिता जयलाल हांसदा का दिल चित्कार उठा. वे हिम्मत जुटाकर आग की लपटों के बीच से घर में प्रवेश कर बेटे को बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी कोशिश बेकार गई. उनके प्रवेश करने तक मासूम की जलने से मौत हो चुकी थी. बेटे को बचाने की कोशिश में पिता का भी आधा शरीर जल गया. गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घर बुरी तरह जल जाने के बाद दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची और बुझे हुए राख पर पानी का छिड़काव किया. थानेदार भी सदलबल घटनास्थल पर आए और कागजी प्रक्रिया पूरी कर वापस चले गए. बेटे को खोने के गम में मां चित्कार मारकर रो रही है. अब इस परिवार के पास न रहने को घर है और न खाने को अन्न है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=662098&action=edit">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : घरेलू कलह से तंग आकर युवती ने लगा ली फांसी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही